राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को एक और बड़ी उपलब्धि, पांच नए थानों को मिला ISO सर्टिफिकेट

Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को एक और बड़ी उपलब्धि, पांच नए थानों को मिला ISO सर्टिफिकेट

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बेहतर पुलिसिंग, सुशासन और जनता को उच्च गुणवत्ता वाली सेवा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिले के पांच और थानों को ISO सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है, जिससे अब कमिश्नरेट के कुल आठ थाने ISO सर्टिफाइड हो गए हैं। यह पुलिस विभाग के पेशेवर और जनहितकारी प्रयासों का प्रमाण है। इस बार जिन थानों को ISO प्रमाणन मिला है, उनमें थाना सेक्टर-39, थाना सेक्टर-49, थाना सेक्टर-58, थाना बिसरख और थाना बीटा-2 शामिल हैं। इन थानों को यह सर्टिफिकेट साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, रिस्पांस टाइम, जनसुनवाई की गुणवत्ता और पुलिस-जन संवाद जैसे मानकों पर खरा उतरने के बाद प्रदान किया गया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि नागरिकों को विश्वस्तरीय पुलिस सेवाएं प्रदान करना भी है। ISO सर्टिफिकेट पुलिस थानों में प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही को दर्शाता है। हम आने वाले दिनों में और भी थानों को इस मानक पर लाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”

गौतमबुद्धनगर पुलिस की इस पहल से थानों की सूरत (भौतिक ढांचे) के साथ-साथ सीरत (आंतरिक कार्य प्रणाली और जनसेवा) में भी बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। आम जनता को अब थानों में बेहतर सुविधा, शीघ्र प्रतिक्रिया और पारदर्शिता का अनुभव हो रहा है। ISO प्रमाणन पुलिस के कामकाज को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने का एक सशक्त माध्यम है, जो आम लोगों में विश्वास बढ़ाने का कार्य करता है। यह कदम न केवल प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाएगा, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरेगा। गौतमबुद्धनगर पुलिस की यह पहल देश के अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा बन रही है कि कैसे पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाया जा सकता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players