उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: नोएडा में निर्माण कार्य के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, ठेकेदार पर केस दर्ज

Noida: नोएडा में निर्माण कार्य के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, ठेकेदार पर केस दर्ज

नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मकान निर्माण के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक चिनाई ठेकेदार ने तीन मकानों का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया और एडवांस में ली गई बड़ी रकम वापस करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़ितों के अनुसार जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो ठेकेदार ने दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद आरोपी ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-19 स्थित गौर यमुना सिटी निवासी रिंकी तौमर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने और उनके दो अन्य रिश्तेदारों ने अपने-अपने प्लॉट पर मकान निर्माण के लिए अलीगढ़ जिले के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी चिनाई ठेकेदार रामप्रकाश से संपर्क किया था। तीनों मकानों का निर्माण कार्य 150 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से तय हुआ था। समझौते के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया और शुरुआती दिनों में निर्माण कार्य चलता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद ठेकेदार ने लेबर को भुगतान करने और परिवार में बीमारी का बहाना बनाकर तय कार्य से ज्यादा पैसे लेना शुरू कर दिया। भरोसे में लेकर उनसे लगातार अतिरिक्त रकम वसूली गई। इसके कुछ दिनों बाद ठेकेदार ने अचानक निर्माण कार्य बंद कर दिया। काफी कहने के बावजूद न तो काम दोबारा शुरू किया गया और न ही एडवांस में ली गई रकम लौटाई गई।

मकान मालिकों ने जब ठेकेदार से संपर्क कर काम पूरा करने या पैसे वापस करने की मांग की तो वह टालमटोल करने लगा। ठेकेदार की मंशा को भांपते हुए मामले के समाधान के लिए कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान ठेकेदार से एडवांस में लिए गए करीब तीन लाख 21 हजार रुपये लौटाने को कहा गया, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार ने साफ इनकार कर दिया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पैसे वापस मांगने पर ठेकेदार ने अपने साथ मौजूद लेबर के साथ मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार डर गया और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदार रामप्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players