हरियाणा, चण्डीगढ़: रक्त दान से बड़ी मानवता की कोई सेवा नहीं – रक्त दान-महा दान

हरियाणा, चण्डीगढ़, 5 मई – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकडों की संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान 250 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, राजनैतिक सचिव श्री तरूण भंडारी, पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल व हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। शिविर का आयोजन सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

 

रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह इस अवसर पर देखते ही बनता था। रक्तदान करने वालों में सेना के जवान, होमगार्ड के जवान और स्थानीय युवक युवतियां शामिल रहे। इस दौरान ब्लड बैंक कमांड हॉस्पिटल, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की टीम और रेडक्रॉस की मेडिकल टीमें तैनात रही।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अजय शर्मा व दीपक शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img