उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Accident: एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जांच जारी

Noida Accident: एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जांच जारी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एडवांट के पास सड़क पार करते समय एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण मौत हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर 142 थाना पुलिस के अनुसार, यूपी के बस्ती जिले निवासी अर्थ पांडे ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को उनके पिता राकेश पांडे को एक्सप्रेसवे पर एडवांट बिल्डिंग के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल राकेश पांडे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन 18 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने अर्थ पांडे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन का पता लगाया जा रहा है। आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button