Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 64.30 लाख की ठगी की

Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 64.30 लाख की ठगी की

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर 64.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को ठगों ने पहले 50 हजार रुपये निवेश करने के लिए राजी किया, जिसके बाद उसे 8 हजार रुपये का लाभ दिया गया। शुरुआती मुनाफा मिलने के बाद व्यक्ति को विश्वास हो गया और उसने धीरे-धीरे और निवेश करना शुरू कर दिया। एक महीने के भीतर ठगों ने कुल 64.30 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करवा लिया।

जब पीड़ित ने अपना पूरा पैसा मुनाफे सहित निकालने की कोशिश की, तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। इसके बाद उसने नोएडा के साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के मुताबिक, ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट बताया और निवेश के फायदे गिनाए। शुरू में ट्रेनिंग सेशन भी दिया गया ताकि व्यक्ति को शेयर बाजार की बारीकियों पर भरोसा हो जाए। ठगों ने करीब 20 बार में कुल 64.30 लाख रुपये इन्वेस्ट कराए।

फिलहाल साइबर क्राइम थाना मामले की जांच में जुटा है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या व्हाट्सएप के जरिए किसी अनजान व्यक्ति की निवेश योजनाओं पर भरोसा न करें और किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी तरह सतर्क रहें।

………..

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img