Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Greater Noida Land Compensation: किसानों का मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पेश होगा

Greater Noida Land Compensation: किसानों का मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पेश होगा

ग्रेटर नोएडा में आगामी विकास परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसानों को मुआवजा बढ़ाने का लाभ मिलने वाला है। इस संबंध में प्रस्ताव प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद किसानों को वर्तमान मुआवजा दर 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक राशि मिलने लगेगी, जिससे जमीन खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी।

किसानों के हित को देखते हुए प्राधिकरण उच्च अधिकारियों की ओर से इस बार मुआवजा दर में पर्याप्त वृद्धि करने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही छह प्रतिशत आबादी के लिए भूखंड और अन्य सुविधाएं भी देने का प्रावधान किया जाएगा, ताकि सहमति के आधार पर किसानों से जमीन खरीदी जा सके। मुआवजा दर और बाजार दर का अध्ययन पहले ही कराया जा चुका है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुआवजा दर में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

प्राधिकरण उद्योग, आवासीय और संस्थागत परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर लैंडबैंक तैयार करना चाहता है। प्रदेश सरकार ने भी निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिए हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बेहतर होने के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। जमीन की उपलब्धता न होने से सड़कों और अन्य परियोजनाओं का कार्य अटका हुआ है। मुआवजा बढ़ने से जमीन खरीदने का कार्य गति पकड़ पाएगा।

प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र के 21 गांवों में पिछले साल किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदने के लिए सूचना जारी की थी और शिविर भी लगाए थे। हालांकि, किसान 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से जमीन देने को तैयार नहीं थे और मुआवजा बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारी शासन को पूरी स्थिति से अवगत करा चुके हैं। सीईओ रवि कुमार एनजी के अनुसार, आगामी बोर्ड बैठक में मुआवजा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा और किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें