नोएडा में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन शुरू, 40 मिनट में होगी बैटरी फुल

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-15ए में स्थित रजनीगंधा मार्केट के पास दो नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया गया है। नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ परियोजना अभियंता गौरव बंसल और ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक अशोक दास ने इन चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। यह सुविधा विशेष रूप से इस सेक्टर के निवासियों के लिए लाभदायक होगी, जो अब अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को आसानी से चार्ज कर सकेंगे।

यह पहल नोएडा प्राधिकरण और गैर-सरकारी संगठन गाइडेड फॉर्च्यून समिति के सहयोग से संभव हुई है, जिसमें ऑयल इंडिया लिमिटेड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही इस अवसर पर गाइडेड फॉर्च्यून समिति ने एक नवीन पहल की शुरुआत की। उन्होंने ‘ट्रैशटॉक एक्टिविटी बुक’ का प्रकाशन किया, जो घरेलू स्तर पर कचरा प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। यह पुस्तिका लोगों को अपने घरों में उचित कचरा प्रबंधन के तरीके सिखाएगी, जो पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कदम है।गाइडेड फॉर्च्यून समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अभिज्ञानम ने बताया कि यह पहल न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। क्लब हाउस में लगाए गए चार्जर 30 और 9.9 किलोवाट क्षमता के हैं। एक बार में चार वाहन चार्ज किए जा सकते हैं। एक गाड़ी को चार्ज करने में 40 से 45 मिनट का समय लगेगा। सेक्टर की आरडब्ल्यूए जल्द ही चार्जिंग शुल्क तय कर देंगी। इस कार्यक्रम में सेक्टर-15ए के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस अधिकारी डीडी मिश्रा, नोएडा प्राधिकरण वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा, और गाइडेड फॉर्च्यून समिति की प्रतिनिधि पारुल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img