Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

गत वर्ष से दोगुना से अधिक हुए मलेरिया के मरीज

मलेरिया के मरीज पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुना से अधिक हो गए हैं।
मलेरिया के मरीज पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुना से अधिक हो गए हैं। गु

अमर सैनी
नोएडा। मलेरिया के मरीज पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुना से अधिक हो गए हैं। गुरुवार को मलेरिया के तीन नए मरीजों की पुष्टि की गई। अब बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 106 हो गई है। वहीं, डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। पिछले साल डेंगू के 45 मरीजों की पुष्टि हुई थी, जबकि इस साल तीन अक्तूबर तक ही इस बीमारी के मरीजों की संख्या 106 हो गई है। साल खत्म होने में तीन महीने का समय है। सबसे ज्यादा मलेरिया के मरीज अक्तूबर और नवंबर में मिलते हैं। वहीं, डेंगू के मरीजों की संख्या अभी नियंत्रण में है, क्योंकि पिछले साल 993 मरीजों की पुष्टि हुई थी। इस लिहाज से इस बार पिछले साल के मुकाबले डेंगू के मरीज करीब 12 प्रतिशत ही मिले हैं। अभी तक मरीजों की संख्या 123 है। हालांकि, आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन पिछले साल से मरीजों की संख्या कम रहने की संभावना है।

डेंगू और मलेरिया के नए मरीजों के घर और पास दवाओं का छिड़काव करा दिया गया है। सभी मरीज घर में ही रहकर इलाज करवा रहे हैं। इन मरीजों पर निगरानी की जा रही है। दोनों बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जानकारी शासन को भेज दी गई है।

– श्रुति कीर्ति वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *