Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

महागुन मॉडर्न में एओए पर कब्जे का आरोप

शहर की हाईराइज सोसाइटी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है
शहर की हाईराइज सोसाइटी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है

अमर सैनी

नोएडा। शहर की हाईराइज सोसाइटी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर विवाद प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-78 स्थित महागुण मॉडर्न सोसाइटी का है । जहां पिछले 6 साल से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव न होना बड़ा मुद्दा बन गया है। कहा जा रहा है कि ये लोग बिल्डर से मिले हुए हैं।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि महागुन मॉडर्न का एओए 2018 में बना था। तब 10 सदस्यों का चुनाव हुआ था। लेकिन पिछले 6 सालों से कुछ 3-4 लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा है। ये लोग हर साल सिर्फ 3 लोगों का चुनाव करा लेते हैं, जो कि अपार्टमेंट के नियमों के खिलाफ है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला दिया था कि हर साल सभी पदों पर चुनाव होना चाहिए। लेकिन ये लोग इस फैसले की अनदेखी कर रहे हैं। ये लोग बिल्डर से मिले हुए हैं।
निवासियों ने बताया कि इनके भ्रष्टाचार की वजह से सोसाइटी की हालत खराब हो गई है। रखरखाव ठीक नहीं हो रहा और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पानी में टीडीएस का स्तर तीन हजार के करीब है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। ये 3-4 लोग निवासियों के पैसे से ही कोर्ट में केस लड़ रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एसडीएम दादरी के 10 सदस्यीय चुनाव पर रोक लगवा दी है। वो गलत जानकारी देकर 11 महीने पहले स्टे ले आए और अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ा रहे।

योगी की छवि खराब करने का प्रयास

निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी के सभी निवासी इन लोगों के व्यवहार से दुखी और परेशान हैं। ये लोग खुद को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट बताते हैं और स्थानीय बीजेपी सांसद और विधायक का समर्थन होने का दावा करते हैं। इससे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की छवि खराब हो रही है।

सदस्यों के चुनाव का बहिष्कार

निवासियों का कहना है कि उन्हें अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है, लेकिन इन कुछ लोगों की वजह से वे इस अधिकार से वंचित हैं। निवासी अब भूख हड़ताल करने पर मजबूर हो गए हैं। वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस बुरी व्यवस्था से मुक्ति दिलाई जाए और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाएं। सभी निवासी एओए द्वारा घोषित 1/3 सदस्यों के चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं और जल्द भूख हड़ताल करने जा रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *