राज्यहिमाचल प्रदेश

New Year 2026: मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी

New Year 2026: मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नया साल सभी के जीवन में अपार खुशियां, नई आशाएं, नए संकल्प और नई ऊर्जा लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते वर्ष प्रदेश ने कई प्राकृतिक और सामाजिक आपदाओं का सामना किया, और प्रदेश की जनता ने सरकार के साथ मिलकर इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष प्रदेश के लिए विकास और उपलब्धियों का वर्ष रहा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार की चिट्टा मुक्त हिमाचल मुहिम को अपार जन समर्थन प्राप्त हुआ है और भविष्य में भी सरकार प्रदेश और जनता के हितों के लिए दृढ़ता से काम करती रहेगी।

श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा वैली कार्निवल, शिमला विंटर कार्निवल और डलहौजी विंटर फेस्ट जैसे आयोजनों की अभिनव पहल की। नव वर्ष के अवसर पर इन पहलों ने हिमाचल के पर्यटन उद्योग को पहली बार विशेष प्रोत्साहन दिया है। इस पहल से शिमला, चंबा और धर्मशाला में पर्यटकों के आवागमन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।

मुख्यमंत्री ने हिमाचलवासियों से अपील की कि वे इस नए साल में मिलकर अपने प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता ही असली शक्ति है।

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के लिए कामना की कि नव वर्ष 2026 उनके जीवन में सुख, शांति और अपार समृद्धि लेकर आए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players