उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत 20 पर केस

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनके साथियों के खिलाफ एक अधिवक्ता से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सूरजपुर थाने में दर्ज मुकदमे में बार के अध्यक्ष परमेन्द्र भाटी समेत पांच नामजद और 15-16 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

मामला सोमवार को आम सभा के दौरान हुई मारपीट से जुड़ा है। अधिवक्ता संदीप भाटी ने बार अध्यक्ष और अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सूरजपुर थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। वकीलों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने संदीप भाटी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाने पर आला अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img