Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Huma Qureshi के चचेरे भाई की हत्या से सदमे में परिवार, पिता ने बताई घटना की पूरी सच्चाई

Huma Qureshi
Huma Qureshi के चचेरे भाई की हत्या से सदमे में परिवार, पिता ने बताई घटना की पूरी सच्चाई

Huma Qureshi के चचेरे भाई आसिफ की दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर हत्या कर दी गई। पिता सलीम कुरैशी ने इसे ‘शर्मनाक’ बताते हुए न्याय की मांग की है। जानिए पूरी घटना।

Huma Qureshi के परिवार में मातम, चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के परिवार में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। उनके चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात की है, जब महज गाड़ी हटाने को लेकर हुए झगड़े ने जानलेवा रूप ले लिया।

दिल्ली में पार्किंग विवाद का खौफनाक अंजाम, हुमा कुरैशी के कजिन की हत्या

नुकीले हथियार से किया गया हमला

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह वारदात भोगल इलाके में रात करीब 10:30 बजे हुई। आरोपी और पीड़ित के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान एक आरोपी ने नुकीली वस्तु (पोकर) से आसिफ की छाती पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Huma Qureshi Cousin Brother Asif Murder case: Know About actress family father business brother other details

Huma Qureshi के पिता सलीम कुरैशी का दर्द

इस घटना पर Huma Qureshi के पिता सलीम कुरैशी, जो मृतक आसिफ के चाचा भी हैं, ने मीडिया से बात करते हुए कहा:

“महज पार्किंग को लेकर किसी की जान लेना बेहद शर्मनाक है। आसिफ ने बस इतना कहा था कि गाड़ी गेट के सामने न लगाएं। लेकिन उन्होंने मिलकर उसे मार डाला।”

सलीम कुरैशी ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

क्या करते थे आसिफ कुरैशी?

Huma Qureshi के पिता ने बताया कि आसिफ की उम्र 42 वर्ष थी और वे रेस्टोरेंट में चिकन सप्लाई का काम करते थे। उनकी दो पत्नियां हैं और वे जंगपुरा इलाके में रहते थे। सलीम कुरैशी ने कहा:

“मैं घर पर सो रहा था, तभी फोन आया कि आसिफ की हत्या हो गई है। ये सब सिर्फ स्कूटर हटाने को लेकर हुआ।”

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम चल रहा है, जिससे हत्या में इस्तेमाल हथियार की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

Huma Qureshi का परिवार और दिल्ली से जुड़ाव

हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता और उन्होंने गार्गी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से पढ़ाई की है। उनके पिता सलीम कुरैशी दिल्ली के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन ‘सलीम’ के मालिक हैं।

हुमा के तीन भाई हैं, जिनमें से एक शाकिब सलीम एक्टर हैं, और दो भाई पारिवारिक बिजनेस संभालते हैं। उनकी मां कश्मीरी मूल की हैं।

 परिवार को इंसाफ की उम्मीद

हुमा कुरैशी और उनका पूरा परिवार इस दर्दनाक घटना से सदमे में है। परिवार की ओर से इंसाफ की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें