उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में 32 साल के युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि उसका शादी के बाद से पत्नी से झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते वो परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव का है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक हारिश (30) का विवाह लगभग चार माह पहले हुआ था। शादी के बाद से ही उसके घर में विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात किसी बात पर हुए विवाद के बाद हारिश ने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि हारिश लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही हारिश की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है।

क्या बोले अफसर

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img