राज्यदिल्लीराज्य

New Delhi : कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति वॉक’ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, नारी नेतृत्व को बताया राष्ट्र की ताकत

New Delhi : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का विशेष दृश्य देखने को मिला। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘शक्ति वॉक – #SheLeadsBharat’ में केंद्रीय मंत्री Annapurna Devi, केंद्रीय राज्य मंत्री Anupriya Patel और Savitribai Thakur के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने भी भाग लिया। यह वॉक India Gate से शुरू होकर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए Vijay Chowk तक पहुंची। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, नेतृत्व और उनके योगदान को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि आज भारत में नारी शक्ति केवल परिवार और समाज की धुरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त भागीदार बनकर उभर रही है। Narendra Modi के नेतृत्व और प्रेरणा से महिलाएं देश के सर्वोच्च पदों पर नेतृत्व कर रही हैं और विज्ञान, प्रशासन, उद्यमिता, शिक्षा, खेल तथा रक्षा जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह ‘शक्ति वॉक’ केवल एक आयोजन नहीं बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प है। यह पहल समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और उनके नेतृत्व को पहचान देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। महिलाओं की शक्ति, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता समाज को नई दिशा देने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ उन्हें अधिक अवसर, सुरक्षा और सम्मान देने का संकल्प लेने का भी समय है। जब महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नेतृत्व के अवसरों से सशक्त होती हैं तब समाज और राष्ट्र दोनों की प्रगति सुनिश्चित होती है। इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस प्रेरणादायक शक्ति वॉक में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 3000 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें सेना, पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं, खेल जगत और सरकारी संस्थानों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। यह वॉक 150 से अधिक मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के महिला प्रतिनिधित्व का साझा मंच बनी।

कर्तव्य पथ पर महिलाओं के योगदान को दर्शाने के लिए विशेष 2D और 3D इंस्टॉलेशन लगाए गए थे। इनकी थीम ‘She Inspires Bharat’, ‘She Connects Bharat’, ‘She Governs Bharat’, ‘She Innovates Bharat’, ‘She Empowers Bharat’ और ‘She Nurtures Bharat’ रखी गई थी, जिनके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर India Gate पर Sangeet Natak Akademi की ओर से राष्ट्र गौरव को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शक्ति वॉक पूरी करने के बाद प्रतिभागियों को उनके उत्साह और सहभागिता के सम्मान में सहभागिता पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में National Commission for Women की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button