Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

नीट पीजी को लेकर आईएमए ने एनबीई प्रमुख से की मुलाकात

-नीट पीजी अभ्यर्थी अस्पतालों में डॉक्टर के रूप में करते हैं काम
नीट पीजी को लेकर आईएमए ने एनबीई प्रमुख से की मुलाकात

नई दिल्ली, 27 जून : नीट पीजी उम्मीदवारों की कठिनाइयों, चिंता और अपेक्षाओं को लेकर आईएमए के महासचिव डॉ. अनिल कुमार जे नायक ने वीरवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ से मुलाकात की। उन्होंने कहा नीट यूजी उम्मीदवारों के विपरीत, नीट पीजी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार पूर्ण रूप से डॉक्टर हैं। वह या तो अस्पतालों में काम करते हैं या कोचिंग सेंटरों के तहत गहन अध्ययन करते हैं।

डॉ नायक ने कहा नीट पीजी में व्यवधान न केवल डॉक्टरों और उनकी सेवाओं को प्रभावित करता है बल्कि कई केंद्रों पर रोगी देखभाल को भी प्रभावित करता है। उन्होंने एनबीई प्रमुख से जल्द से जल्द नीट पीजी की तारीख घोषित करने की मांग की। साथ ही उम्मीद जताई कि एनबीई अपने लिए निर्धारित मानकों पर खरा उतरेगा और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करेगा। एनबीई प्रमुख ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *