उत्तर प्रदेशराज्य

Naya Agra: नए आगरा में स्थानीय उद्योग और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा, मास्टर प्लान में पर्यावरण अनुकूल विकास पर जोर

Naya Agra: नए आगरा में स्थानीय उद्योग और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा, मास्टर प्लान में पर्यावरण अनुकूल विकास पर जोर

नोएडा। नए आगरा के विकास में स्थानीय उद्योगों और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) ने नए आगरा के मास्टर प्लान की समीक्षा की है और पर्यावरण-संरक्षित क्षेत्र होने के कारण ताजमहल के आसपास उद्योगों के प्रकार, यातायात और हरित क्षेत्र के सुझाव दिए हैं। एसपीए द्वारा तैयार सुझाव यमुना प्राधिकरण को भेज दिए गए हैं, जिन पर चर्चा के बाद मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आगरा वर्तमान में कम पूंजी वाले लेकिन अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों का केंद्र है। शहर में 6790 पंजीकृत लघु और मध्यम उद्योग हैं, जिनमें करीब 50 हजार लोग सीधे तौर पर कार्यरत हैं। आगरा जूते, कालीन और हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है, जहां कुल 3.05 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। जूतों के उद्योग में 2 लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं, कालीन उद्योग में 75 हजार और पत्थर-संगमरमर की हस्तशिल्प इकाईयों में 30 हजार लोग जुड़े हैं। इसके अलावा धातु ढलाई, फोर्जिंग, डीजल जनरेटर निर्माण, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण तथा लॉजिस्टिक्स जैसी औद्योगिक गतिविधियां भी यहां चल रही हैं।

नए आगरा को विकसित करने की योजना में ग्रीन और व्हाइट औद्योगिक इकाईयां लगाने की तैयारी है। यह क्षेत्र ताज ट्रेपेजियम जोन (TTZ) में आता है, इसलिए कोयले पर आधारित प्रदूषणकारी उद्योगों की अनुमति नहीं होगी। ग्रीन और व्हाइट इकाईयों में शून्य कार्बन उत्सर्जन होता है, जिससे पर्यावरण संरक्षित रहेगा और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण ने 58 गांवों में फैली साढ़े 9 हजार हेक्टेयर भूमि पर नए आगरा के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। योजना के अनुसार 14.6 लाख लोगों के रहने के लिए शहरी मूलभूत ढांचे का विकास किया जाएगा। पर्यटन, औद्योगिक और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार से शहर में अनुमानित 8.5 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

एसपीए के सुझावों पर चर्चा के बाद व्यवहारिक पहलुओं को शामिल कर मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। यीडा के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि नए आगरा के विकास में पर्यावरण, उद्योग और रोजगार तीनों को ध्यान में रखा जाएगा।

नए आगरा अर्बन सेंटर का अनुमानित वितरण:

  • आवासीय: 2501 हेक्टेयर (27.7%)
  • व्यावसायिक: 340.09 हेक्टेयर (3.8%)
  • व्यावसायिक टूरिज्म: 142.45 हेक्टेयर (1.6%)
  • औद्योगिक: 1812.8 हेक्टेयर (20.11%)
  • मिक्स लैंड: 447.01 हेक्टेयर (5%)
  • संस्थागत: 244.13 हेक्टेयर (2.7%)
  • सर्विस: 86.77 हेक्टेयर (1%)
  • मनोरंजन: 322.48 हेक्टेयर (3.6%)
  • पीएसपी टूरिज्म: 172.5 हेक्टेयर (2%)
  • ग्रीन: 485.72 हेक्टेयर (5.4%)
  • ग्रीन रिवर बफर: 823.7 हेक्टेयर (8.2%)
  • कृषि: 127.43 हेक्टेयर (1.4%)
  • वन: 307.28 हेक्टेयर (3%)
  • लॉजिस्टिक: 180.36 हेक्टेयर (2%)
  • सड़क व इंफ्रास्ट्रक्चर: 1139.02 हेक्टेयर (12.6%)

    Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players