Noida Violence: अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, दो हैंडल पर केस दर्ज

Noida Violence: अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, दो हैंडल पर केस दर्ज

Noida में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। फेज-2 और सेक्टर-60 समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़, पत्थरबाजी और वाहनों में आगजनी की, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

हंगामे के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और हजारों लोग घंटों फंसे रहे। Uttar Pradesh पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया और स्पष्ट किया कि हालात काबू में लाने के लिए न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया गया, जबकि किसी तरह की गोलीबारी नहीं हुई।

इस बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों द्वारा फर्जी खबर फैलाई गई थी कि पुलिस फायरिंग में 14 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हुए हैं, जबकि यह जानकारी पूरी तरह गलत है।

पुलिस ने कहा कि नोएडा में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए, लेकिन हिंसा केवल एक स्थान पर हुई, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। साथ ही यह भी आशंका जताई गई कि कुछ बाहरी तत्वों ने प्रदर्शन को भड़काने की कोशिश की।

Uttar Pradesh Police ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी न फैलाएं और सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले तथ्यों की जांच करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने और लोगों को उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img