फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में साइट-4 स्थित सोफा बनाने वाली कंपनी मंगलवार सुबह आग लगने से तीन कारीगरों की जलकर मौत हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक मृतक के जीजा की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक तकी हसन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक की लापरवाही के चलते ही उसके साले और अन्य दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में बुलदंशहर निवासी जमील पुत्र हनीफ ने थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री मालिक तकी हसन की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। पीड़ित के मुताबिक उसका साला गुलफाम अपने साथी दिलशाद और मजहर आलम के साथ सोफा और रिक्लाइनर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 26 नवंबर को सुबह फैक्ट्री में आग लग गई। पीड़ित के मुताबिक यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पीड़ित ने फैक्ट्री मालिक पर आरोप लगाया कि उसने सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए थे, उसकी लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।

मंगलवार सुबह हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक थाना बीटा-2 क्षेत्र के साइट-4 स्थित एक सोफा निर्माण कंपनी में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जब घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया गया तो वहां तीन लोग मृत पाए गए। मृतकों की पहचान गुलफाम पुत्र पप्पू निवासी मथुरा जिला, मजहर आलम पुत्र जाहिद निवासी कटिहार जिला बिहार और दिलशाद निवासी बिहार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने मृतक को सोफा रिपेयर करने के लिए एक कोने में जगह दे रखी थी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img