Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में आंबेडकर जयंती पर कड़ी सुरक्षा, 99 शोभायात्राओं और 83 स्थलों पर रहेगा पुलिस पहरा

Hapur News : हापुड़ में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है और जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही रणनीति तैयार कर ली है।

जिले में कुल 27 स्थानों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है जहां विशेष रूप से पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा जिले में 83 स्थानों पर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, भंडारा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिन पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

आंबेडकर जयंती के मौके पर जिले में लगभग 99 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी जिनके साथ संबंधित थाना और चौकी स्तर के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शोभायात्राओं के मार्गों पर लगातार पुलिस गश्त भी की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

हापुड़ नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार दोपहर से ही रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है ताकि शोभायात्राओं के दौरान किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि डीआईजी के निर्देशानुसार पूरे जिले में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं और सभी कार्यक्रम स्थलों की निगरानी की जाएगी। शोभायात्राओं और प्रमुख आयोजनों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें