Noida: ग्रेटर नोएडा के दो गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नया फीडर तैयार

Noida: ग्रेटर नोएडा के दो गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नया फीडर तैयार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दो गांवों – रोजा जलालपुर और रोजा याकूबपुर – के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम ने नया फीडर बनाने का निर्णय लिया है। इस फीडर लाइन का निर्माण इटैरा स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र से किया जाएगा। विद्युत निगम का लक्ष्य है कि यह कार्य फरवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाए, हालांकि आधिकारिक रूप से इसे मार्च 2026 तक पूरा करने का समय रखा गया है।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि मौजूदा लाइन पर बढ़े हुए भार के कारण गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति देने में दिक्कतें आती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए नया फीडर बनाया जा रहा है। नई फीडर लाइन से लगभग 3500 उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत बिजली ढांचे को मजबूत और उन्नत बनाने के कार्य शुरू कर दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र में बिजली की गुणवत्ता और आपूर्ति दोनों सुधारी जा सकें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img