Politicsउत्तर प्रदेशदिल्लीभारत

नवगठित महानगर कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर बनाई रणनीति

नवगठित महानगर कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर बनाई रणनीति

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। नव गठित महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक रविवार सुबह 11 बजे होटल नोएडा ग्रांड सेक्टर 121 में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनियुक्त सचिव और हिमाचल के प्रभारी विदित चौधरी शामिल हुए। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहना कर विदित चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्ष मुकेश यादव ने नवनियुक्त कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनका परिचय राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कमेटी के उपस्थित अन्य पदाधिकारियों से करवाया गया।
इस अवसर पर पहली बार कमेटी में शामिल हुई सुमन राय और संजय यादव को कांग्रेस का पटका पहना कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी द्वारा अपने संबोधन में सभी कमेटी के सदस्यों को संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और कांग्रेस की विचार धारा से लोगों को कैसे जोड़ा जाए बताया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसा राजनीतिक दल जो मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पहचान कर आगे बढ़ाता है जिसका जीता जागता उदाहरण मैं स्वयं हूं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी गांव-गांव और सेक्टरों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और उनको अपने साथ जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करें। बैठक में प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, सचिव पुरूषोतम नागर, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, उपाध्यक्ष दिनेश अवाना, राजकुमार भारती, चरण सिंह यादव, प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर पवन शर्मा, डॉ सीमा, रोहित सपरा, युवक कांग्रेस नोएडा अध्यक्ष जावेद खान, रामकुमार शर्मा, एस एस सिसोदिया, दयाशंकर पांडेय, इंद्रजीत तिवारी, एस एस राणा, आर के प्रथम, शयद मजहर हुसैन, मधुराज, वीरो देवी, वरिष्ठ नेता शाहिद खान एवं वीरेंद्र मुखिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players