राज्यउत्तर प्रदेश

आबकारी विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए थी

आबकारी विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए थी

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन अग्रवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘भ्रष्ट दल एक साथ आए थे’’। नोएडा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अग्रवाल ने कहा, ‘‘ दो दिन पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन ने रैली आयोजित की थी, यह भ्रष्टाचारियों को बचाने की रैली थी।

उन्होंने अपने भ्रष्टाचार को सही ठहराने के लिए जनसभा की थी। भ्रष्टाचार में शामिल लोग मंच पर अपने भ्रष्टाचार को सही ठहरा रहे थे।’’ नितिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व कर रही प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस, अतीत में भ्रष्टाचार में लिप्त रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button