Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Cow Smuggling: फरीदाबाद में गौ रक्षकों की बड़ी कार्रवाई, छह गायों को तस्करों से बचाया

Faridabad Cow Smuggling: फरीदाबाद में गौ रक्षकों की बड़ी कार्रवाई, छह गायों को तस्करों से बचाया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में सोहना रोड पर गौ रक्षकों ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गायों को तस्करों से बचाया। यह घटना घोड़ा फार्म मोड़ पर हुई, जब गौ रक्षकों की टीम ने तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। पीछा करते हुए गाड़ी ने बिजली के खंभे तोड़ दिए, लेकिन अंततः गौ रक्षकों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान एक तस्कर चलती गाड़ी से गिर पड़ा और घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया।

गौ रक्षकों की इस टीम में पवन बेसला, शिवा दईया, सोनू हिन्दू पलवल, सलेंद्दर हिन्दू पलवल, लाल खेरली परवीन बजरंग दल, गौ पुत्र सोनू पुनीत पंडित, प्रेम भाटी, अमित पांचाल, राहुल बॉक्सर, बॉबी और भगत जी शामिल थे। उन्होंने मिलकर तस्करों की गाड़ी को रोकने में सफलता हासिल की और गायों को सुरक्षित बचा लिया।

गौ रक्षकों ने तुरंत प्रशासन को घटना की जानकारी दी और पकड़े गए तस्कर को अधिकारियों के हवाले कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर फरीदाबाद में गौ तस्करी पर सक्रियता से रोकथाम की जरूरत को उजागर किया है। गौ रक्षकों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गौ संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश भी गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें