दिल्लीभारत

नई दिल्ली: आईसीजी के 18वें अलंकरण समारोह में 32 कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

नई दिल्ली: आईसीजी के 18वें अलंकरण समारोह में 32 कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

नई दिल्ली, 25 फरवरी। ये पुरस्कार भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) कर्मियों के अटूट साहस, वीरता और प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में कार्य करते हैं, जिनका योगदान भारत की विशाल समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और संरक्षा में महत्वपूर्ण रहा है। इन प्रतिष्ठित पदकों का प्रदान किया जाना न केवल पुरस्कार विजेताओं की व्यक्तिगत वीरता को मान्यता देता है। बल्कि पूरे आईसीजी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला काम भी करता है।

यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारत मंडपम में आयोजित आईसीजी के 18वें अलंकरण समारोह में आईसीजी कर्मियों को पुरस्कृत करने के बाद कहीं। इस दौरान उन्होंने कुल 32 पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें विशिष्ट सेवा के लिए 06 राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (पीटीएम), वीरता के लिए 11 तटरक्षक पदक (टीएम) और सराहनीय सेवा के लिए 15 तटरक्षक पदक (टीएम) शामिल हैं। 32 पदकों में से एक पदक मरणोपरांत और चार पदक सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रदान किए गए। इस समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, आईसीजी के महानिदेशक, एवीएसएम परमेश शिवमणि के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुरस्कार विजेताओं के परिवार मौजूद रहे। समारोह से पहले रक्षा मंत्री ने सेरेमोनियल गार्ड का निरीक्षण भी किया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players