दिल्लीभारत

नई दिल्ली: आईएनएस शारदा पहुंची मालदीव

नई दिल्ली: -मानवीय सहायता और आपदा राहत को लेकर पहली बार अभ्यास करेंगे भारत-मालदीव

नई दिल्ली, 5 मई : मानवीय सहायता और आपदा राहत को लेकर भारत और मालदीव ने रविवार से अभ्यास शुरू कर दिया है। इस सात दिवसीय अभ्यास में शिरकत करने के लिए आईएनएस शारदा पहली बार मालदीव के माफिलाफुशी एटोल पहुंची।

इसमें आपदा प्रतिक्रिया समन्वय, खोज और बचाव अभियान, चिकित्सा सहायता, रसद सहायता, संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण सत्र और किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद सामुदायिक सहभागिता जैसी कार्रवाइयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से, भारत और मालदीव अपनी साझेदारी को मजबूत करना जारी रखेंगे और प्राकृतिक आपदाओं और अन्य मानवीय चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए तत्परता सुनिश्चित करेंगे। इस एचएडीआर अभ्यास का उद्देश्य भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमडीएनएफ) के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना है। अभ्यास का समापन आगामी 10 मई को होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players