उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: जीडीए ने 8 कॉलोनियों में चलाया बुलडोजर, दुकानें और बाउंड्री वॉल तोड़ी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गुरुवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-8 लोनी क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

शगुन मैरिज होम के पास प्रेम नगर में चार अवैध दुकानों को तोड़ा गया और 12 प्लॉट्स की बाउंड्री वॉल को गिराया गया। इलाइचीपुर में पांच अवैध कॉलोनियों के साइट ऑफिस को जमींदोज कर दिया गया। इसके अलावा, पुस्ता रोड के किनारे बदरपुर में तीन अवैध कॉलोनियों की बाउंड्री वॉल को भी ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान जोन प्रभारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और प्राधिकरण का स्टाफ मौजूद था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीडीए पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। जीडीए अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में किसी भी तरह का मकान या प्लॉट न खरीदें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img