मॉल में बम की खबर पर मचा हड़कंप, शॉपिंग और फिल्म शो बीच में ही छोड़कर बाहर भागे लोग

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के डीएलएफ मॉल में शनिवार को अचानक हड़कंप की स्थिति बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद फौरन लोगों को परिसर खाली करने को बोला गया। इसके साथ ही फिल्म देख रहे लोग भी बीच में ही उठकर बाहर निकल गए। मॉल प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि सिक्यॉरिटी चेक की वजह से बंद किया गया है। इस मामले में संबंधित अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। हालांकि बम मिलने या न मिलने की नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब मॉल की तरफ से इसे सिक्यॉरिटी ड्रिल करार देते हुए पब्लिक से आराम से मॉल में आने की अपील की गई है।

नोएडा में मौजूद डीएलएफ मॉल में शनिवार की सुबह डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया को हिडन बोनस के नाम से एक मेल आने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल हुई मेल में कहा गया ‘नमस्ते, मैंने इमारत में बम रखे हैं, इमारत के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा, आपमें से कोई भी नहीं बचेगा, आप मौत के पात्र हैं, मैंने इमारत में बम लगाए हैं, क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है, इस हमले के पीछे के लोग पेज और नोर है। सूचना फैलते ही मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एन्ड ऑर्डर शिवहरी मीना ने बताया कि आगामी त्योहारों मे मद्देनजर कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न स्थानों पर लगातार माल/भीड़ भाड़ वाले स्थानों की चेकिंग कराई जा रही है। शनिवार को ईमेल की सूचना प्राप्त होने के बाद सुरक्षा के लिहाजे मॉल की सघनता से चेकिंग कराई गई है। किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, स्थिति सामान्य है। प्रथम दृष्टया होैक्स (HOAX) मेल प्रतीत हो रहा है। सभी उच्च अधिकारी एवं अन्य टीम मौके पर मौजूद है। मॉल की समस्त गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही है।डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में हालिया गतिविधि नोएडा अधिकारियों के सहयोग से आयोजित एक सुरक्षा ड्रिल थी। हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि मॉल अब खुला है और पूरी तरह से चालू है। हमारे ग्राहकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और डीएलएफ सभी के लिए एक सुरक्षित और सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए लगातार समर्पित है।इससे पहले सूचना पर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पूरे मॉल को खाली करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉल प्रशासन को एक गुमनाम मेल के जरिए बम की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। इस दौरान भीड़ को शांत करने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में रखा।सेक्टर 18 में स्थित इस फेमस मॉल को सुरक्षा कारणों से खाली करवा दिया गया और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने पूरे मॉल की गहन तलाशी ली। इस घटना से मॉल में मौजूद सैकड़ों लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शॉपिंग और मूवी के लिए गए कई लोग बाहर निकल गए।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img