भारत

मिशन शक्ति, नोएडा: नोएडा पुलिस ने “मिशन शक्ति” फेज-5 अभियान चलाया

मिशन शक्ति, नोएडा: नोएडा पुलिस ने “मिशन शक्ति” फेज-5 अभियान चलाया

अमर सैनी

मिशन शक्ति, नोएडा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए “मिशन शक्ति” फेज-5 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शनिवार को को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन एवं डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के पर्यवेक्षण एवं एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा टीम द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों के गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उनसे वार्ता की गई, सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों जैसे मिशन शक्ति 5.0, शुभ मंगल योजना, विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न पुलिस सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को पॉश एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा टीम ने महिलाओं को मिशन शक्ति पंपलेट वितरित करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में जानकारी दी। इस अभियान के दौरान महिलाओं को समझाया गया कि वे कार्यस्थल, स्कूल, कॉलेज में होने वाले यौन अपराध या घरेलू हिंसा अपराधों को चुपचाप सहन न करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ताकि तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस टीम महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के विकास एवं कौशल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players