Delhi Crime: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बादमाशों ने की 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

0
1

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बादमाशों ने की 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 21 साल के युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी . युवक काम पर जाने का घर से निकला था . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुतेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं. मृतक की पहचान 21 वर्षीय सोहेल के तौर पर हुई है सोहेल परिवार के साथ नुर ए इलाही इलाके में रहता था और वेल्डिंग का काम करता था.

मृतक सोहेल के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनका बेटा सोहेल शनिवार रात तकरीबन 8 बजे के आसपास किसी का फोन आया था फिर वो नोएडा काम पर जाने का कहकर घर से निकला था, लेकिन रात तकरीबन 11:00 बजे उन्हें पता चला कि नूर ए इलाही पेट्रोल पंप के पास सोहेल को गोली मार दी गई है. उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया है. जहां डॉक्टरों ने सोहैल को मृत घोषित कर दिया.

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीड़ित परिवार से बातचीत की जा रही है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा है . क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है, मौके से खाली कारतूस भी बरामद हुआ है. आगे की जांच की जा रही है . आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश के चलते सोहेल की हत्या की गई हो.

आपको बता दें की इन दिनों राजधानी दिल्ली का उत्तर पूर्वी जिला एक के बाद एक हत्याओं का गवाह बना हुआ है. एक के बाद एक हो रही हत्याओं से लोग पुलिस पर भी अब सवाल खड़ा कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here