Hapur News : एमएलसी चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Hapur News : कल 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने चुनाव स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश, शौचालय और बैठने की व्यवस्था देखी गई। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और सीलिंग व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही मतपेटियों, मतदान सामग्री और मतदाता सूची की उपलब्धता की जानकारी ली गई और पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कल होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए और सभी व्यवस्थाएं आज शाम तक पूरी कर ली जाएं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img