Hapur News : एमएलसी चुनाव के चलते हापुड़ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Hapur News : हापुड़ जिले में 23 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान के कारण यह निर्णय लिया गया है। गुरुवार रात 9 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पूठिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपो भाटी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिले के परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त सहित सीबीएसई और आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड से संचालित सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह अवकाश जिले के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img