हरियाणाराज्य

Faridabad: फरीदाबाद में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

Faridabad: फरीदाबाद में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

फरीदाबाद में नगर निगम ने सड़क किनारे बने अवैध मकानों और रेहड़ी पटरी वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सड़क पर अतिक्रमण करने के कारण यातायात बाधित हो रहा था और प्रतिदिन जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम की इस कार्रवाई ने अवैध अतिक्रमण और रोड पर बने कच्चे मकानों को हटाने का काम किया।

सैनिक कॉलोनी से लेकर अंखीर चौक तक की सड़कों पर बुलडोजर चलाया गया और अवैध दुकानों को तोड़ा गया। नगर निगम ने इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को कोई समय नहीं दिया, जिससे लोगों ने जमकर विरोध किया और निगम के काम को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, निगम की इस कार्यवाही की कुछ लोगों ने सराहना की और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया, क्योंकि इससे यातायात की समस्या कम हुई और सड़कें फिर से साफ हो सकी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players