Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सपा नोएडा महानगर ने सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की मनाई जयंती

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सपा नोएडा महानगर ने सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की मनाई जयंती
महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया आज का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सपा नोएडा महानगर द्वारा सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 नोएडा में महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और महान समाजवादी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन सिद्धांतों और देश हित में किए गए अतुल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया आज का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है जो देश की एकता अखंड और भाईचारे का प्रतीक है। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवाद के माध्यम से समानता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में रंजन कुमार को नोएडा महानगर का सचिव मनोनीत होने पर सभी लोगों ने उनको बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में
विकास यादव ,बबलू चौहान, गौरव कुमार यादव, वीरपाल प्रधान, बबली शर्मा, लोकेश यादव ,टीटू यादव,राघवेंद्र दुबे, अंकुर पहलवान, कृपा शंकर यादव,संजीत यादव ,सोनू त्यागी, अशरफ अंसारी, बाबा जयवीर, विपिन चौहान, सौरभ मौर्य ,राज यादव, सतबीर यादव, प्रहलाद सिंह, रंजन कुमार, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें