Live-in Relationship: पत्नी के साथ रहने के लिए कहा तो लिवइन पार्टनर ने दी हत्या की धमकी

Live-in Relationship: पत्नी के साथ रहने के लिए कहा तो लिवइन पार्टनर ने दी हत्या की धमकी

नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने लिवइन पार्टनर पर जान से मारने और बाद में आत्महत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, उसे पता चला कि उसके साथ रहने वाला व्यक्ति पहले से शादीशुदा है। जब उसने पार्टनर से अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कहा तो वह भड़क गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-55 में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से दिल्ली के ख्याला की रहने वाली है। अगस्त 2025 में उसकी मुलाकात न्यू महावीर नगर निवासी मनोज कुमार नागर से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बाद में दोनों ने लिवइन में रहने का निर्णय लिया।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि मनोज कुमार नागर शादीशुदा है। इसके बाद उसने आरोपी से अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कहा और खुद उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। आरोप है कि शनिवार सुबह मनोज उसके घर पहुंचा और उसे जान से मारने तथा बाद में खुद आत्महत्या करने की धमकी दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img