Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान •Chandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान •Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग •India China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया •Odisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गए •Bhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस •

Noida Pensioner Cyber Fraud: जीवन प्रमाणपत्र के फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही बुजुर्ग से 16 लाख की साइबर ठगी, पीएनबी के नाम पर झांसा

Noida Pensioner Cyber Fraud: जीवन प्रमाणपत्र के फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही बुजुर्ग से 16 लाख की साइबर ठगी, पीएनबी के नाम पर झांसा

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा सेवानिवृत्त बुजुर्गों को निशाना बनाने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग को सोशल मीडिया पर जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने के फर्जी विज्ञापन पर क्लिक करना भारी पड़ गया। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के आधिकारिक लोगो और नाम का दुरुपयोग कर जालसाजों ने बुजुर्ग के मोबाइल में मैलवेयर फाइल डाउनलोड करवा दी और देखते ही देखते बुजुर्ग व उनके वृद्ध पिता के संयुक्त पेंशन खातों से 16 लाख रुपये से अधिक की जीवनभर की जमा-पूंजी साफ कर दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरजपुर निवासी मनोज कुमार सिन्हा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्टूबर को फेसबुक चलाते समय उनकी टाइमलाइन पर पीएनबी के लोगो के साथ ‘घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा करें’ का एक प्रायोजित विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने अपनी पेंशन नियमित रखने के इरादे से उस लिंक पर क्लिक कर दिया। उसी शाम करीब साढ़े छह बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक का नोडल अधिकारी बताते हुए उनकी जन्मतिथि और बैंक खाते का विवरण मांगा। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक एपीके (APK) फाइल भेजकर उसे डाउनलोड करने और 24 घंटे तक बैंक खाते को न खोलने की सलाह दी। पीड़ित को बाद में संदेह हुआ तो उन्होंने वह फाइल डिलीट कर दी, लेकिन तब तक उनका फोन पूरी तरह रिमोट कंट्रोल पर जा चुका था।

अगले दिन 17 अक्टूबर को उसी नंबर से पीएनबी एचआरएमएस के लोगो वाला संदेश आया, जिसके बाद पीड़ित ने घबराकर बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क किया। इसी बातचीत के दौरान मनोज कुमार के मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और कुछ ही मिनटों के भीतर 20 हजार, 55 हजार, 40 हजार, 5 हजार, 1 लाख और 97 हजार रुपये कटने के ताबड़तोड़ मैसेज आने लगे। जालसाजों ने उनके निजी खाते के साथ-साथ उनके बुजुर्ग पिता के संयुक्त खाते में भी सेंध लगाकर कुल 16 लाख से अधिक रुपये उड़ा लिए। गनीमत रही कि बैंक कस्टमर केयर द्वारा कार्ड ब्लॉक किए जाने से 25 हजार रुपये का अंतिम लेनदेन विफल हो गया। साइबर पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *