Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामद

डिलीवरी ब्वॉय को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

पीएम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि
पीएम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के गांव छलेरा में एक डिलीवरी ब्वॉय की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को नाले में फेंक दिया। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक सात अप्रैल को छलेरा गांव में किराये पर रहने वाले एक युवक ने इलेक्ट्रिक सामान का ऑर्डर किया था। युवक द्वारा बताए गए स्थान पर स्वरूप कुमार सामान की डिलीवरी करने के लिए पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने सामान का ऑर्डर करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसने अपने दोस्त को एटीएम से पैसा निकालने के लिए भेज दिया। पैसे के लेनदेन को लेकर युवक और स्वरूप कुमार में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान युवक का साथी पैसा लेकर आ गया। विवाद बढ़ने पर युवक और उसके साथी ने डिलीवरी ब्वॉय स्वरूप को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर पर डंडे से भी वार किया। गंभीर रूप से घायल डिलीवरी ब्वॉय ने कुछ ही मिनट में दम तोड़ दिया। इसके बाद मुख्य आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर स्वरूप का शव नाले में फेंक दिया।

पीएम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि
शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक को शराब पीने का आदी होने की संभावना जताई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। जिस कंपनी में स्वरूप कुमार काम करता था उस कंपनी के पदाधिकारियों से पुलिस पूछताछ करने की बात पुलिस कह रही है। इस संबंध में डीसीपी विद्या सागर का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *