Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Elevator Jam: ग्रेटर नोएडा में 20वीं मंजिल पर फंस गई लिफ्ट, 15 मिनट तक फंसे रहे एक महिला सहित चार लोग

ग्रेटर नोएडा में 20वीं मंजिल पर फंस गई लिफ्ट, 15 मिनट तक फंसे रहे एक महिला सहित चार लोग

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां की हाईराइज सोसाइटियों से लिफ्ट से जुड़े मामले सामने आ ही जाते है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग सोसाइटियों की ऊंची-ऊंची इमारतों में लिफ्ट फंसने से लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है। यह हालत तब है जब लिफ्ट एक्ट लागू हो गया है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाउसिंग सोसाइटी से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सौंदर्यम सोसाइटी के टूलीप टॉवर की लिफ्ट अचानक अटक गई। 20वीं मंजिल पर लिफ्ट अटकने से चार लोग 20 मिनट तक फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अब लिफ्ट से जाने में भय बना रहता है। कहीं अचानक लिफ्ट अटक न जाए और कोई बड़ी घटना न घटित हो जाए। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस प्रबंधन की ओर से सोसाइटी के हरेक फ्लैट से हर महीने पैसा लिया जाता है। लेकिन मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इस कारण अक्सर लिफ्ट फंसने की घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। सोसाइटी के अन्य लोगों ने बताया कि करीब 15 मिनट तक लोग फंसे रहें। कोई भी लिफ्ट कंपनी फूजिटेक से उपलब्ध नहीं था। लोगों ने आगे बताया कि सोसाइटी में 13 टॉवर्स हैं और कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब टॉवर्स में लिफ्ट खराब न हों। रखरखाव के नाम पर जीरो है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *