Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में साउथ कोरियन युवक की चाकू से हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Noida South Korean murder,Greater Noida crime,

Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में साउथ कोरियन युवक की चाकू से हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके को हिला दिया है। यहां साउथ कोरियन नागरिक Mr Duck Jee Yuh की चाकू से हत्या कर दी गई। घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई, जहां मृतक और उसकी मणिपुर की रहने वाली लिव-इन पार्टनर Lunjeana Pamai के बीच विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और घर के अंदर छोटे-छोटे झगड़े आम बात थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के दिन दोनों के बीच घरेलू विवाद और शराब के नशे की वजह से बहस शुरू हुई। इसी दौरान महिला ने आरोप है कि उसने गुस्से में चाकू से युवक पर हमला किया। मृतक मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था और ATS पायस हाइडवे सोसाइटी में रह रहा था।

हत्या के बाद आरोपी युवती ने मृतक को लेकर खुद अस्पताल पहुंचने की कोशिश की। GIMS अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की जांच और मेमो से इस हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती Lunjeana Pamai को बिष्णुपुर, मणिपुर निवासी गिरफ्तार कर लिया और उससे गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में युवती ने हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस लिव-इन संबंधों में उत्पन्न हिंसा, घरेलू कलह और शराब के नशे के प्रभावों की गहनता से जांच कर रही है। पड़ोसी और समाज में इस घटना ने सुरक्षा और घरेलू विवादों की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ADCP ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से सख्त पूछताछ जारी है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/KDtCZAImKb8

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें