Politicsउत्तर प्रदेशदिल्लीभारतराज्य

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मॉल पर दिया धरना

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मॉल पर दिया धरना

अमर सैनी

नोएडा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को औद्योगिक सेक्टर साइड-4 स्थित एक मॉल पर प्रदर्शन किया। मॉल प्रबंधन पर दो दुकानों की बिजली और पानी की सप्लाई बंद किए जाने का आरोप है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ विकास प्रधान ने बताया कि सुनील भाटी ने करीब 8 साल पहले मॉल के दोनों गेटों पर दो दुकान ली थी, जो पिछले लंबे समय से संचालित है। दुकान के सारे कागजात उनके पास हैं। करीब एक माह पहले मॉल प्रशासन ने बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर दी। संगठन के पदाधिकारियों ने मॉल प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया, लेकिन बिजली व पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई। इससे नाराज संगठन के कार्यकर्ता गुरुवार को मॉल के गेट पर जमा हुए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक बिजली और पानी की सप्लाई चालू नहीं की जाएगी,तब तक धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players