Kanwar Yatra: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कावड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा ने की सराहना

Kanwar Yatra: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कावड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा ने की सराहना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली-यूपी बॉर्डर इस बार सावन के पावन महीने में शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ नजर आया, जब भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने वहां पहुंचकर कावड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कावड़ियों से मुलाकात की, उनकी यात्रा की जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वीरेंद्र सचदेवा ने शिव भक्तों का अभिवादन करते हुए कहा कि इस बार कावड़ियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और वे दिल्ली सरकार की नई व्यवस्थाओं से बेहद संतुष्ट नजर आ रहे हैं। उन्होंने कावड़ शिविरों का दौरा करते हुए शिव भक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा की और कहा कि यह उत्सव सनातन संस्कृति की शक्ति और एकता का प्रतीक है।

दिल्ली सरकार की व्यवस्थाओं की खुलकर तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार शिविरों को दिया जाने वाला आर्थिक सहयोग सीधे उनके संस्थागत खातों में ट्रांसफर किया गया है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है और भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। यह व्यवस्था बेहद सकारात्मक परिणाम दे रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी कावड़ियों के स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक, पूरे रास्ते में कावड़ियों के लिए शानदार व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल दिल्ली में कावड़ शिविरों की संख्या पिछले साल से दो गुना बढ़ गई है, और हर शिविर में भोजन, जलपान, स्नान और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं।

दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं के सेवा भाव को भी सराहा और कहा कि इस यात्रा के माध्यम से देश में धार्मिक एकता और सामाजिक सहयोग का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत हो रहा है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर यह आयोजन प्रशासन, श्रद्धालु और सेवा समितियों की साझा मेहनत का परिणाम है, जो यह सुनिश्चित करता है कि हर भक्त को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान मिले।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img