दिल्ली

Kadkaduma Court: कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों की हड़ताल से कामकाज ठप, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश

Kadkaduma Court: कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों की हड़ताल से कामकाज ठप, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। पूरे अदालत परिसर में रूटीन कामकाज प्रभावित रहा, जिससे कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई टल गई। बार एसोसिएशन के आह्वान पर की गई इस हड़ताल में वकीलों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया। वकीलों ने बताया कि पिछले कुछ समय से दिल्ली पुलिस द्वारा वकीलों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

उनका कहना है कि पुलिस और वकीलों के बीच तनाव गहराता जा रहा है, जिसका सबसे हालिया उदाहरण द्वारका कोर्ट की घटना है। कुछ दिन पहले द्वारका में एक वकील को पुलिस ने कथित रूप से अवैध तरीके से गिरफ्तार किया था, जिससे वकील समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। आरोप है कि पुलिस ने न केवल बिना प्रक्रिया के गिरफ्तारी की, बल्कि दुर्व्यवहार भी किया। इसी घटना के विरोध में कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में आज भी वकील धरने पर बैठे और नारेबाजी करते नजर आए।

बार सदस्यों ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस प्रशासन दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं करता, तब तक हड़ताल जारी रह सकती है। वकीलों ने कहा कि यह आंदोलन जनता के खिलाफ नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए है। वहीं, अदालत में सामान्य कामकाज ठप पड़ने से वादकारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग अपने केस की सुनवाई के बिना लौट गए। वकीलों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल वकीलों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना है, ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी पेशेवर के साथ इस तरह की घटनाएं न हों।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players