कांवड़िए की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमर सैनी

नोएडा। थाना इकोटेक 3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में एक कांवड़िए की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कांवड़िए ने दोस्तों के सामने ही दम तोड़ दिया। घटना के समय मृतक अपने दोस्तों के साथ डाक कांवड़ लेने जाने की तैयारी कर रहा था।
मूल रूप से बदायूं निवासी 26 वर्षीय रमेश अपने परिवार के साथ कुलेसरा गांव में किराए पर रहता था। वह अपने भाइयों के साथ शटरिंग का काम करता था। पिछले साल की तरह इस बार भी वह अपने भाई और दोस्तों के साथ डाक कांवड़ लाने की तैयारी कर रहा था। डाक कांवड़ लाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में म्यूजिक सिस्टम लगाया हुआ था। मृतक रमेश के बड़े भाई सूरज ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वह घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पुश्ता जा रहा था। वहां से सभी को एक साथ निकलना था। उसके साथ रमेश का बड़ा भाई पप्पू और दो अन्य युवक भी थे। बरात घर के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार नीचे लटक रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहां से निकलने में दिक्कत हो रही थी। रमेश म्यूजिक सिस्टम के ऊपर चढ़ गया और डंडे से तार उठाने लगा। तभी तार उसकी गर्दन पर आ लगा। वह झुलस गया। पप्पू को भी करंट लगा और वह नीचे गिर गया। उसके साथ आए युवकों ने रमेश को तार से हटाया। उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक कांवड़िया नहीं था। वह कांवड़ लेने जाने की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिवार ने घटना को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img