नई दिल्ली: विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-अमेरिका बैठक संपन्न

नई दिल्ली, 20 मई : भारत-अमेरिका रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तत्वावधान में गठित विमान वाहक प्रौद्योगिकी सहयोग (जेडब्ल्यूजीएसीटीसी) पर भारत-अमेरिका संयुक्त कार्य समूह की 8वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस दौरान एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया गया।

बैठक के बाद विमान वाहक प्रौद्योगिकी सहयोग के कार्यक्रम कार्यकारी अधिकारी रियर एडमिरल केसी मोटन की अध्यक्षता में एक छह सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली और गोवा में विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा किया। गोवा में, विमान वाहक संचालन और तकनीकी पहलुओं पर भारतीय नौसेना के विमानन विशेषज्ञों के साथ पेशेवर बातचीत भी की।

संयुक्त कार्य समूह की बैठक का उद्घाटन सत्र 13 मई को नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसकी सह-अध्यक्षता रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई, सहायक नियंत्रक वाहक परियोजनाएं ने की। बैठक के दौरान, रियर एडमिरल केसी मोटन ने संयुक्त कार्य समूह के महत्व और पिछले 10 वर्षों में इसके द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। साथ ही विमान वाहक प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं के तहत भविष्य के सहयोग की योजनाओं पर चर्चा की गई।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img