Noida: कोर्ट के आदेश पर नोएडा पुलिस ने 2500 लीटर अवैध शराब पर चलवाया बुलडोजर, जमीन में दबाकर किया नष्ट

Noida: कोर्ट के आदेश पर नोएडा पुलिस ने 2500 लीटर अवैध शराब पर चलवाया बुलडोजर, जमीन में दबाकर किया नष्ट

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत बड़ी मात्रा में बरामद अवैध शराब को नष्ट कर दिया। शुक्रवार, 19 अप्रैल 2025 को पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 38 मुकदमों से संबंधित लगभग 2500 लीटर अवैध शराब को जेसीबी की मदद से पहले तोड़ा, फिर गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबा दिया। इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा माल निरस्तीकरण अभियान के तहत की गई, जिसमें डीसीपी नोएडा की निगरानी में एसीपी-3 और थाना सेक्टर-49 के एसएचओ की मौजूदगी रही। नष्ट की गई शराब को न्यायालय द्वारा विधिक रूप से आदेशित प्रक्रिया के अनुसार समाप्त किया गया।

इस मौके पर बुलडोजर से शराब की बोतलों को कुचलते हुए नष्ट किया गया, फिर पूरी शराब को गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया गया, ताकि भविष्य में इसका कोई गलत इस्तेमाल न हो सके। पुलिस की मानें तो इससे पहले भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस न्यायालय के निर्देश पर अलग-अलग थानों में जब्त की गई लाखों लीटर शराब को नष्ट कर चुकी है। यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम है, बल्कि इससे अवैध शराब कारोबार में लगे लोगों को भी स्पष्ट संदेश जाता है कि पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img