Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कांवड़ यात्रा में बसों के रूट बदलने पर अधिक किराया देना होगा

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई से होगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तन पर नोएडा डिपो की बसों में यात्रियों को अधिक किराया देना होगा।

अमर सैनी

नोएडा। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तन पर नोएडा डिपो की बसों में यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। इसमें नोएडा से मेरठ के रास्ते तमाम शहरों को जाने वाली 130 बसों के मार्ग बदलेंगे। नोएडा से हरिद्वार के लिए प्रति यात्री अधिकतम 42 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।

नोएडा डिपो में 180 बसे हैं। डिपो से कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के लिए 40 बस चलाई जाएंगी। वर्तमान समय में पांच बस डिपो से चलती हैं। वहीं नरौरा के लिए भी अतिरिक्त बसें चलेंगी।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। नोएडा में 24-25 जुलाई के आसपास कांवड़ियों का आना जाना शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन के अनुसार बसों का मार्ग बदला जाएगा।

उन्होंने कहा कि नोएडा से हरिद्वार नोएडा-हरिद्वार(वाया एक्सप्रेसवे) मार्ग पर 379 रुपये किराया है। वहीं नोएडा-हरिद्वार (वाया मोदीनगर) 366 रुपये किराया लिया जाता है। कांवड़ यात्रा संचालन के दौरान मार्ग परिवर्तन होने पर बसों के किलोमीटर बढ़ जाएंगे। इसमें नोएडा से हरिद्वार वाया चंदक 257 किलोमीटर के सफर के लिए प्रति यात्री 380 रुपये किराया देना होगा। वहीं, नोएडा से हरिद्वार वाया नजीबाबाद 265 किलोमीटर के लिए 391 रुपये और नोएडा से हरिद्वार वाया किला 277 किलोमीटर के लिए 406 रुपये किराया लगेगा। उन्होंने कहा कि बसों के इस मार्ग परिवर्तन का जिस आधार पर रास्ते बंद होंगे, उस अनुसार पालन किया जाएगा। नोएडा से मेरठ की 78 किलोमीटर दूरी के लिए 122 रुपये किराया लगता है, लेकिन रूट बदलने पर नोएडा से मेरठ वाया हापुड़ 84 किलोमीटर सफर के लिए यात्री को 130 रुपये देने होंगे। नोएडा से कोटद्वार बस के मार्ग में भी परिवर्तन किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसको लेकर फैसला नहीं किया गया है।

नोएडा डिपो से अंतिम बस रात दस बजे तक हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान यात्री मिलने पर पूरी रात बसें चलेंगी। इसमें हरिद्वार समेत अन्य शहरों की बसें शामिल हैं।

कांवड़ यात्रा में परिवर्तित मार्ग, किराया और किलोमीटर-

सामान्य संचालन कांवड़ यात्रा संचालन

मार्ग किमी किराया मार्ग किमी किराया

नोएडा-मेरठ 78 122 नोएडा-मेरठ वाया हापुड़ 84 130

नोएडा-हरिद्वार(वाया एक्सप्रेसवे) 233 379 नोएडा-हरिद्वार वाया नजीबाबाद 277 408

नोएडा-हरिद्वार(वाया मोदीनगर) 235 366 नोएडा-हरिद्वार वाया चंदक 257 380

नोएडा-हरिद्वार वाया नजीबाबाद 265 391

नोएडा-हरिद्वार वाया किला 277 406

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *