Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Paresh Rawal ने Hera Pheri 3 में की वापसी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन से खत्म किया विवाद

Paresh Rawal
Paresh Rawal ने Hera Pheri 3 में की वापसी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन से खत्म किया विवाद

Paresh Rawal ने आखिरकार Hera Pheri 3 में वापसी का एलान कर दिया है। उन्होंने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ विवाद खत्म करते हुए कहा कि ऑडियंस के प्रति जिम्मेदारी है। जानिए पूरी खबर।

Paresh Rawal की वापसी से फैंस खुश, Hera Pheri 3 में फिर से दिखेगा बाबू भैया का जादू

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चली आ रही अनिश्चितता और विवाद अब समाप्त हो चुका है। एक्टर Paresh Rawal ने खुद पुष्टि की है कि वह फिल्म में बाबू भैया के अपने आइकॉनिक किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। इससे पहले खबरें थीं कि क्रिएटिव डिफरेंसेस के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी, लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ सभी मतभेद खत्म हो चुके हैं।

विवाद से पहले ही फिल्म हेरा फेरी 3 के टीजर की शूटिंग हो चुकी थी।

पॉडकास्ट में किया खुलासा: ऑडियंस के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है

Paresh Rawal हाल ही में हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उनसे फिल्म में वापसी और विवाद पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा:

“कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है। जब कोई चीज़ लोगों को इतनी पसंद आती है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। मेरा मानना था कि सब साथ आएं और मेहनत करें।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे फिल्म में नजर आएंगे, उन्होंने स्पष्ट कहा:

“पहले भी आने ही वाली थी… लेकिन हमें खुद को और बेहतर बनाना था। आखिर सब क्रिएटिव लोग हैं — प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील — और मेरे सालों पुराने दोस्त हैं।”

फिल्म छोड़ने पर हुआ था लीगल विवाद

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में फिल्म छोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद अक्षय कुमार की लीगल टीम ने उन्हें 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट के साथ 5% ब्याज सहित रिफंड की डिमांड की थी। इस मामले में वकील पूजा तिडके ने कहा था कि प्रोडक्शन हाउस ने पहले ही फिल्म पर काफी खर्च किया है और यह एकतरफा फैसला आर्थिक नुकसान दे सकता है।

इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म हेरा फेरी 2000 में और दूसरी फिल्म फिर हेरा फेरी 2006 में रिलीज हुई थी।

Paresh Rawal ने बिना देर किए पूरा अमाउंट लौटा दिया, लेकिन मामला मीडिया तक पहुंचने से पहले न सुलझाने पर विवाद और बढ़ गया था।

अक्षय कुमार हुए थे इमोशनल, प्रियदर्शन ने किया खुलासा

फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में बताया कि परेश के फिल्म छोड़ने की खबर सुनकर अक्षय कुमार रो पड़े थे। उन्होंने कहा:

“अक्षय ने मुझसे पूछा— परेश ऐसा क्यों कर रहे हैं? वे काफी इमोशनल हो गए थे। अक्षय को फिल्म से भावनात्मक लगाव है। परेश को जो भी कहना था, हमसे बात करके करते।”

अब फुल कास्ट के साथ ‘हेरा फेरी 3’ की वापसी तय

अब जब परेश रावल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन सभी साथ आ चुके हैं, तो ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह फिल्म भारत की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक रही है और फैंस अब ‘बाबू भैया’, ‘राजू’ और ‘श्याम’ की तिकड़ी को फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें