Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जिम से निकल रहे युवक को पहले पीटा, फिर मार दी गोली

थाना दादरी क्षेत्र में मंगलवार रात जिम करके निकल एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की
जिम से निकल रहे युवक को पहले पीटा, फिर मार दी गोली

अमर सैनी

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र में मंगलवार रात जिम करके निकल एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने हत्या की नियत से युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। इस बीच आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को दी शिकायत रामप्रसाद पुत्र धनीराम निवासी दौलत राम कॉलोनी ने बताया कि मंगलवार को उसका पोता यश समानिया स्कॉट कॉलोनी स्थित एक जिम में कसरत करने गया था। उनके मुताबिक वहां तीन अज्ञात लोग आए। आते ही उन्होंने यश के साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों आरोपियों में से एक ने उसके पोते को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने शक जताया है कि राजकुमार पंडित ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *