उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी की पहली जेल डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।उत्तर प्रदेश की पहली जेल डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा की जिला जेल में हुआ। प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग ने शारदा विश्वविद्यालय के कुलपति पी.के. गुप्ता के साथ लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

प्रोमेटियस स्कूल नोएडा के चेयरमैन मुकेश शर्मा और स्कूल के छात्रों ने इस पहल में सहयोग किया है। डिजिटल लाइब्रेरी में बंदी कंप्यूटर प्रोजेक्टर के माध्यम से किताबें पढ़ सकेंगे। वे मोटिवेशनल स्पीच और वीडियो भी देख सकेंगे। स्कूल के बच्चों और अभिभावकों ने लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें दान की हैं।प्रमुख सचिव ने जेल में शुरू किए गए मधुमक्खी पालन सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां बंदी शहद का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने जेल ब्रांडिंग के तहत शहद की बिक्री के निर्देश दिए। जेल में ऑर्गेनिक खेती भी की जा रही है। छह महीने में ही 350 कुंतल से अधिक सब्जियां गाजियाबाद जेल को भेजी गई हैं।कारागार में कौशल विकास कार्यक्रम भी चल रहे हैं। इनमें नृत्य और गायन-वादन जैसे हॉबी कोर्स शामिल हैं। प्रमुख सचिव ने सिलाई केंद्र में नई मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे बंदियों का कौशल विकास होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।कारागार के बंदियो हेतु उच्चतर संस्थाएं जैसे शारदा विश्वविद्यालय-मेडिकल कॉलेज से सहयोग प्राप्त कर मेडिकल कैम्प आयोजित करने तथा विशेषज्ञ मनोचिकित्सकों ,द्वारा कारागार के बंदियो की कांउसिलिंग करा कर उन्हें तनाव मुक्त करने व सुधार पुनर्वास के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिये गये।।निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने जेल में चल रहे सुधारात्मक कार्यक्रमों की भी समीक्षा की, जिसमें शिक्षा, योग, कौशल विकास, और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियाँ शामिल हैं। उन्होंने जेल अधिकारियों को कैदियों के पुनर्वास के लिए समर्पित होकर काम करने की सलाह दी और जेल में कैदियों के अधिकारों का सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, राजीव कुमार सिंह कारापाल, व संजय कुमार शाही कारापाल एवं शिशिरकांत कुशवाहा, उपकारापाल, सुरजीत सिंह उपकारापाल, ज्ञानलता पाल उपकारापाल व मनोरमा सिंह उपकारापाल, रामप्रकाश शुक्ला उपकारपाल, मनोज कुमार उपकारपाल आदि उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img