दिल्ली

Jawaharlal Nehru Stadium: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम बनेगा भारत की पहली आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी

Jawaharlal Nehru Stadium: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम बनेगा भारत की पहली आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी

नई दिल्ली,  देश में खेलों के विकास और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को पुनः विकसित कर एक अत्याधुनिक “स्पोर्ट्स सिटी” में बदलने की योजना तैयार की है। यह स्पोर्ट्स सिटी खाड़ी देश कतर की विश्व प्रसिद्ध “एस्पायर जोन” (दोहा स्पोर्ट्स सिटी) की तर्ज पर तैयार की जाएगी।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य भारत को फिर से एशियाई खेलों (Asian Games) जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार करना है। करीब 102 एकड़ में फैले जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम परिसर का फिलहाल केवल 28% हिस्सा ही सक्रिय उपयोग में है, जबकि शेष भूमि खाली या अनुपयोगी है। केंद्र सरकार इस पूरे क्षेत्र को एक वैश्विक स्तर की खेल नगरी में तब्दील करने पर काम कर रही है, जिसमें खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
योजना के अनुसार नई स्पोर्ट्स सिटी में 5,000 खिलाड़ियों के ठहरने के लिए आधुनिक कमरे, अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल, जिमनैजियम, इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स एरिना, एथलेटिक्स ट्रैक, प्रशिक्षण केंद्र, मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और चिकित्सा सुविधाएं शामिल होंगी। यह परिसर “लिव, ट्रेन एंड प्ले” (Live, Train and Play) की अवधारणा पर आधारित होगा, जिसमें खिलाड़ियों को रहने, अभ्यास करने और प्रतियोगिता में भाग लेने की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।

जानकारी के अनुसार इस परियोजना की रूपरेखा तैयार करते समय कतर के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, एस्पायर अकादमी और टॉर्च टॉवर जैसे ढांचों का गहन अध्ययन किया जा रहा है, ताकि दिल्ली की यह नई स्पोर्ट्स सिटी वैश्विक मानकों पर खरी उतर सके। सरकार चाहती है कि आने वाले वर्षों में यह परिसर न केवल राष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बने, बल्कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों और प्रशिक्षण शिविरों की मेजबानी भी करे।
गौरतलब है कि भारत ने अब तक केवल दो बार — 1951 और 1982 — एशियाई खेलों की मेजबानी की है। इसके बाद से अब तक देश को दोबारा यह अवसर नहीं मिला। अगला एशियाई खेल 2026 में जापान और उसके बाद 2030 में कतर में आयोजित होगा। भारत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से भविष्य के संस्करणों के लिए अपनी तैयारी को मजबूत कर रहा है, ताकि विश्व खेल मंच पर देश की पहचान एक नए रूप में स्थापित हो सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players