Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा तीन करोड़ 16 लाख की पुलिया का उद्घाटन, सड़क व बुनियादी ढांचे में सुधार

Noida NCR News in Hindi

Noida: नोएडा तीन करोड़ 16 लाख की पुलिया का उद्घाटन, सड़क व बुनियादी ढांचे में सुधार

नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमिपूजन किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, विधायक तेजपाल नागर और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने क्षेत्र के लोगों को नई योजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर गांव रसूलपुर और प्यावली रोड पर तीन करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बनी नई पुलिया का उद्घाटन किया गया।

साथ ही, गांव सलारपुर (पताड़ी–नरोली) में एनटीपीसी रोड स्थित कांवड़ शिविर स्थल पर प्रस्तावित 40 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी सी.सी. रोड के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। यह सड़क 12 लाख रुपये की लागत से सांसद निधि के तहत बनाई जाएगी। इस रोड निर्माण और पुलिया परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में सड़क यातायात सुगम होगा, स्थानीय नागरिकों के आवागमन में आसानी आएगी और सुरक्षा में भी सुधार होगा।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजमर्रा की जीवन गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर मूलचंद शर्मा, अशोक ठाकुर, गजेन्द्र प्रधान, दीनदयाल शर्मा, ब्रह्मपाल, धीर सिंह राणा, पवनेश प्रधान, रिंकू प्रधान, राकेश राणा, मनोज सिसौदिया, अशोक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने परियोजनाओं की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें